अमेरिकी शेयर बाजार के उछाल का असर भारतीय शेयर मार्केट पर भी देखने को मिला है। लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज शेयर मार्केट में कुछ उम्मीदें नजर आ रही हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में करीब 350 अंक की उछाल और निफ्टी में 90 अंक की बढ़त देखने को मिली है।

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में डाओ जोंस में आई तेज गिरावट के वहज से सेंसेक्स और निफ्टी के खराब प्रदर्शन के कारण मंगलवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट की वजह से पूरे भारतीय बाजार में जैसे हड़कंप मचा हुआ है। तीन दिन में निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ रुपए डूब चुके हैं। ऐसे में आज यानी कि बुधवार को सबकी निगाहें शेयर मार्केट पर टिकी हुई हैं क्योंकि मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।
आपको बता दें कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स और डाओ जोंस में हुई 1100 अंको की गिरावट का साथ असर मंगलवाल को शेयर बाजार पर भी देखा गया। शेयर बाजार सुबह 9.16 पर 1200 अंको की गिरावट के साथ खुला। शुक्रवार को शेयर बाजार में 840 अंको की गिरावट देखी गई थी जिसके बाद सोमवार को 309 अंको की गिरावट देखी गई। शेयर बाजार 35 हजार से भी नीचे गिर चुका था। आपको बता दें कि मंगलवार को शेयर बाजार 561 अंक गिरकर 34 हजार 195.94 पर बंद था।
शेयर मार्केट से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए आप https://hindi.goodreturns.in पर क्लिक कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications