भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी शेयर बाजार डाओ जोंस में हुई गिरावट का असर भारत समेत तामम दुनिया भर के बाजारों पर देखा गया। डाओ जोंस 1 हजार 33 अंको की गिरावट के साथ बंद हुआ।

डाओ जोंस में आई गिरावट के कारण भारतीय शेयर बाजार 501 अंक की गिरावट के साथ खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स एक समय 550 अंक तक गिर गया था। गुरूवार बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था जिससे निवेशकों ने थोड़ी राहत की सांस ली थी लेकिन अगले ही दिन शुक्रवार को उनकी सारी उम्मीदें टूट गईं।
गुरुवार को मार्केट क्लोजिंग के वक्त बीएसई की लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 1 करोड़ 47 लाख 99 हजार 96.00 करोड़ रुपए था लेकिन शुक्रवार को मार्केट खुलते ही एक मिनट से भी कम वक्त में निवेशकों के 2 लाख करोड़ रुपए डूब गए।
स्मॉल कैप शेयरों में ज्यादा गिरावट देखी गई। इंट्रा सॉफ्ट टेक, ल्यूमैक्स इंडस्ट्रीज, अजमेरा रियल्टीज हिंदूजा ग्लोबल्स और धनलक्ष्मी बैंक के शेयर 5 से 10 फीसदी तक टूट गए।


Click it and Unblock the Notifications