कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अगले वित्त वर्ष के लिए भी PF पर ब्याज दर 8.65 प्रतिशत पर कायम रख सकता है। ईपीएफओं के इस कदम से करीब 5 करोड़ अंशधारकों को फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि 21 फरवरी को न्यासी बोर्ड की बैठक होने वाली है जिसमें यह निर्णय लिया जाएगा कि पीएफ पर ब्याज दर स्थिर रखनी है या फिर कम ज्यादा।
8.65 प्रतिशत पर कायम रख सकते हैं ब्याज दर
इपीएफओं ने चालू वित्त वर्ष में ब्याज दर 8.65 प्रतिशत स्थिर रखने और अंतर को पूरा करने के लिए इस महीने की शुरुआत में 2,886 करोड़ रुपए के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) बेचे हैं। आपको याद हो अगर तो इपीएफओ के द्वारा वित्त-वर्ष 2016-17 के लिए 8.65 प्रतिशत ब्याज दर की घोषणा की थी। यह 2015-16 में 8.8 प्रतिशत थी।
1054 करोड़ रुपए पर 16 प्रतिशत रिटर्न
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अधिकारियों के अनुसार ईपीएफओ ने 1054 करोड़ रुपए पर 16 प्रतिशत रिटर्न कमाया है। यह चालू वित्त-वर्ष में अंशधारकों को 8.65 प्रतिशत ब्याज देने के लिए पर्याप्त है। आपको बता दें कि ईपीएफओ अगस्त 2015 से ईटीएफ में निवेश कर रहा है।
अब तक ईटीएफ में हुआ है इतना निवेश
ईपीएफओ अब तक ETF में 44,000 करोड़ रुपए का निवेश कर चुका है। अब तक संगठन ने इस निवेश से कोई लाभ नहीं निकाला है चालू वित्त वर्ष के आय अनुमान के बाद ईटीएफ बेचने का फैसला किया गया है। होने वाली बैठक के एजेंडे में चालू वित्त वर्ष के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर निर्धारण का प्रस्ताव भी शामिल है।
पीएफ फंड के आधार पर निर्धारित होती है ब्याज दर
ईपीएफ पर ब्याज दरें पीएफ फंड के निवेश से मिलने वाले रिटर्न के आधार पर तय होती हैं। बीते कुछ वर्षों के दौरान सरकारी प्रतिभूतियों पर रिटर्न लगातार घट रहा है। सरकार 2015 में खरीदे गए ईपीएफओ के कुछ शेयर्स को भी बेचने की योजना बना रही है ताकि ब्याज दर को 8.65 प्रतिशत पर बरकरार रखा जा सके।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications