मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से 2000 रुपए क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए मुख्यमंत्री कृषि उत्पादकता प्रोत्साहन योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इस वर्ष प्रधानमंत्री द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, जिसे इस योजना के अंतरगत 200 रुपए की प्रोत्साहन राशि जोड़कर 2000 रुपए प्रति क्विंटल किया जाएगा।
धान पर भी बोनस राशि
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसी तरह अगले वर्ष धान में भी 200 रुपए प्रति क्विंटल बोनस राशि देंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि रबी 2016-17 में समर्थन मूल्य पर 67.25 लाख मैट्रिक टन गेहूं का ई-उपार्जन किया गया। इसमें 7.38 लाख किसानों को 1340 करोड़ रुपए का भुगतान होगा। इसी तरह खरीफ 2017 में समर्थन मूल्य पर 16.59 लाख मैट्रिक टन धान ई-उपार्जन किया गया, जिसका 2.83 लाख किसानों को 330 करोड़ रुपए का भुगतान होगा।
कर्ज माफी पर क्या बोले एमपी के सीएम
इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में हुए किसानों के एक सम्मेलन में कहा था कि किसानों कार्ज माफ करने से ज्यादा जरूरी है उन्हें फसल का उचित मूल्य देना। कर्ज माफी के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि किसानों को भीख नहीं उचित दाम चाहिए।
एक तिहाई किसान डिफॉल्टर
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक तिहाई किसान डिफॉल्टर हैं। सीएम ने ऋण समाधान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि, किसानों का बकाया ब्याज सरकार की तरफ से भरा जाएगा। इसके लिए किसानों को दो किश्तों में मूलधन जमा करना होगा। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि कर्ज का आधा पैसा चुकाने के बाद किसान 0% ब्याज दर पर 15 हजार रुपए का लोन ले सकता है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऋण समाधान योजना से राज्य सरकार पर 2600 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आ जाएगा।
राजस्थान में किसानों की कर्ज माफी का एलान
आपको बता दें कि राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने राज्य का बजट पेश करते हुए लघु एवं सीमांत किसानों का 50 हजार रुपए तक का कर्ज और ब्याज ओवरड्यू माफ किए जाने का एलान किया है। इससे राज्य सरकार पर 8 हजार करोड़ रुपए का भार पड़ेगा। ये घोषणा सितंबर 2017 तक लिए गए कर्ज तक लागू होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications