ट्रेन में यात्रा करने वाले लाखो-करोड़ो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। तत्काल टिकट को कैंसिल करने पर अब 100 प्रतिशत रिफंड देने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए रेलवे की तरफ से कुछ नियम और शर्तें भी बताई गई हैं जिस पर खरा उतरने के बाद ही यात्री को तत्काल टिकट पर पूरा रिफंड मिल सकेगा।

क्या हैं नियम और शर्तें
- नए नियम के मुताबिक ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन पर तीन घंटे विलंब से आने पर पूरा रिफंड मिलेगा।
- ट्रेन का रूट डायवर्ट होने पर पूरा रिफंड मिलेगा।
- बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन के नहीं जाने पर पूरा रिफंड मिलेगा।
- कोच डैमेज होने की स्थिति में भी यात्री को पूरा रिफंड मिलेगा।
- बुक टिकट वाली श्रेणी में यात्रा की सुविधा नहीं मिलने पर यात्री 100 प्रतिशत रिफंड मिलेगा।
यही नहीं यदि यात्री को लोअर श्रेणी में यात्रा की सुविधा मुहैया करायी जाती है तो रेलवे किराए के अंतर के साथ ही तत्काल का चार्ज भी लौटाएगी। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने मीडिया से बताया कि 5 बिंदुओं पर तत्काल टिकट की पूरा पैसा रिफंड करने का नियम बनाया गया है।
RAC वालों का क्या होगा ?
आप सभी को पता होगा कि ट्रेन के छूटने से पहले रिजर्वेशन चार्ट लग जाता है, ऐसे में यदि किसी यात्री का वेटिंग टिकट आरएसी हो जाता है तो उसकी सीट कन्फर्म मानी जाएगी। वहीं यदि यात्री का टिकट कन्फर्म नहीं होता है और यात्री वेटिंग लिस्ट में ही रहता तो उसे ट्रेन रवाना होने से 30 मिनट पहले टिकट कैंसिल करना होगा। इसके बाद कैंसिल कराने पर कुछ पैसे काटने के बाद आपको पैसा रिफंड कर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications