टेलीकॉम कंपनियों की रेस में जियो और एयरटेल के बाद सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी शामिल हो गई है। बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा ऑफर लेकर आया। जिसके तहत कस्टम 1 साल के लिए फ्री डाटा और 6 महीने के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग सर्विस प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में विस्तार से।
मैक्सिम प्लान के तहत मिलेगा ऑफर
आपको बता दें कि बीएसएनएल ने हाल ही में एक नया प्लान 'Maximum' लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 365 दिन के लिए यानी कि पूरे 1 साल के लिए अनलिमिटेड डाटा और 181 दिनों यानी कि 6 महीने के लिए अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल दे रहा है। आपको बता दें कि इस प्लान की कीमत 999 रुपए है।
पूरे भारत में मिलेगा प्लान
BSNL का यह नया प्लान जम्मू-कश्मीर, नार्थ ईस्ट और असम को छोड़कर पूरे भारत में मिलेगा और लागू होगा। इस प्लान में अनलिमिटेड डाटा और कॉल के साथ-साथ फ्री एसएमएस सर्विस भी मिलेगी। इस प्लान में कुछ बदलाव 181 दिन के बाद आ जाएगा।
रोजाना 1 जीबी मिलेगा इंटरनेट
आपको बता दें कि बीएसएनएल के इस प्रीपेड प्लान के तहत कस्टमर को हर दिन 1 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट मिलेगा। इसके बाद डाटा की स्पीड 40 केबीपीएस हो जाएगी। इसमें लोकल और सभी रोमिंग कॉल फ्री होंगे केवल दिल्ली और मुंबई सर्कल को छोड़कर। साथ ही 181 दिन के होम और रोमिंट के लिए 60 पैसे प्रति मिनट की दर से भुगतान करना होगा।
हर दिन 100 SMS मिलेंगे फ्री
बीएसएनएल के मैक्सिमम प्लान के अंतर्गत ग्राहकों को हर दिन 100 मैसेज फ्री में करने को मिलेंगे। 6 महीने पूरे होने के बाद लोकल मैसेज के लिए 25 पैसे और नेशनल मैसेज के लिए 35 पैसे का भुगतान करना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications