पीएनबी फर्जीवाड़े में मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई शुरु हो चुकी है। 11 हजार 300 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े की खबर सामने आने के बाद गुरुवार को ईडी ने नीरव मोदी के 9 ठिकानों पर छापा मारा है। खबरों के मुताबिक ईडी की छापेमारी के बाद नीरव मोदी ने बैंक को पत्र लिखकर पैसे चुकाने के लिए 6 महीने का समय मांगा है।

11 हजार 300 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े में सीबीआई ने 31 जनवरी को एक एफआईआर दर्ज की थी। वहीं मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स में पता चला है कि नीरव मोदी इस वक्त देश में नहीं हैं। फिलहाल नीरव मोदी के ठिकानों पर छापे मारी जारी है।
ईडी ने नीरव मोदी के मुंबई स्थित 4, सूरत में 3 और दिल्ली में 2 ठिकानों पर छापे मारी की है। सीबीआई सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स आई हैं कि इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। वहीं ईडी ने इस मामले की तह तक जाने के लिए गहन छानबीन शुरु कर दी है।
समाचार पोर्टल नवभारत टाइम्स ने लिखा है कि, यह घोटाला कथित रूप से ज्वैलर नीरव मोदी ने किया है। इस घोटाले में कई बड़ी आभूषण कंपनियां मसलन गीतांजलि, गिन्नी और नक्षत्र भी विभिन्न जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में आ गई हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'चार बड़ी आभूषण कंपनियां गीतांजलि, गिन्नी, नक्षत्र और नीरव मोदी जांच के घेरे में हैं।
सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय उनकी विभिन्न बैंकों से साठ-गांठ और धन के अंतिम इस्तेमाल की जांच कर रहे हैं।' इन कंपनियों से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। अधिकारी ने कहा कि वित्त मंत्रालय से सख्त निर्देश है कि कोई बड़ी मछली बचने न पाए और ईमानदार करदाता को किसी तरह की परेशानी न हो।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications