अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को 250 अंकों से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ। अनुमान से ज्यादा रिटेल महंगाई दर बढ़ने के बावजूद अमेरिकी शेयर बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। अमेरिकी बाजार लगातार चौथे दिन तेजी के साथ बंद होने में कामयाब हुए हैं। जिसका असर शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है।
सेंसेक्स और निफ्टी
शुरुआती कारोबार में गुरुवार को निफ्टी 10,550 के पार जाने में कामयाब हुआ जबकि सेंसेक्स 34,300 के पार निकल गया। सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।
मिडकैप और स्मॉलकैप
मिडकैप और स्मालकैप शेयरों में थोड़ी नरमी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 प्रतिशत चढ़ा है।
बीएसई के शेयर
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 148 अंक यानि करीब 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,304 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 44 अंक यानि 0.4 प्रतिशत की उछाल के साथ 10,544 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
डाओ जोंस में दिख रही है तेजी
आपको बता दें के बुधवार को कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 253 अंक यानि 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,893.5 के स्तर पर बंद हुआ है। जिससे भारत का शेयर बाजार गुरुवार को प्रभावित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications