11 हजार 300 करोड़ रुपए के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की मुश्किलें बढ़ती है जा रही हैं। नीरव मोदी पर अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल नीरव मोदी देश में नहीं हैं, वह कहां हैं इसके बारे में सिर्फ अनुमान ही लगाए जा रहे हैं।

समाचार पोर्टल नवभारत टाइम्स ने टाइम्स नाउ के हवाले से लिखा है कि नीरव मोदी इस वक्त स्विट्जरलैंड में हो सकते हैं। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि नीरव मोदी बैंक अधिकारियों के संपर्क में हैं और उनसे पैसे चुकाने के मुद्दे पर बात भी कर रहे हैं।
फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी के ब्रांड के लिए विज्ञापन कर चुकीं हैं और अब उन्होंने नीरव मोदी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी पर पैसे नहीं देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
समाचार पोर्टल ने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के हवाले से प्रियंका चोपड़ा की मां का बयान प्रकाशित किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, प्रियंका के साथ ठगी की गई है और पूरे घटनाक्रम से वह हैरान हैं।
आपको बता दें कि नीरव मोदी ने 11 हजार 300 करोड़ रुपए की जालसाजी के मामले में अपना नाम सामने आने के बाद पीएनबी बैंक को पत्र लिखकर पैसे चुकाने के लिए 6 महीने का वक्त मांगा है। वहीं ईडी इस पूरे मामले पर लगातार छापेमारी कर रही है। ईडी ने अब तक नीरव मोदी के 9 ठिकानों पर छापा मारा है जिसमें कहा जा रहा कि कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हो रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications