पीएनबी में हुए फर्जीवाड़े का असर गुरुवार को सेंसेक्स पर नहीं पड़ा। हालांकि पीएनबी के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। पीएनबी के शेयरों में 12.89 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। पीएनबी के शेयर 18.80 अंकर गिरकर 127.05 अंको पर बंद हुए।

वहीं शेयर बाजार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 141.52 अंकों की तेजी के साथ 34,297.47 पर और निफ्टी 44.60 अंकों की तेजी के साथ 10,545.50 पर बंद हुआ। बांबे स्टॉक एक्सचेंज सेंसेक्स सुबह 51.62 अंकों की तेजी के साथ 34,207.57 पर खुला और 141.52 अंकों या 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,297.47 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,535.08 के ऊपरी और 34,186.01 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 78.24 अंकों की गिरावट के साथ 16,803.24 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 234.53 अंकों की गिरावट के साथ 18,258.16 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 37.00 अंकों की तेजी के साथ 10,537.90 पर खुला और 44.60 अंकों या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,545.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,618.10 के ऊपरी और 10,511.05 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही। तेल एवं गैस 0.96 प्रतिशत, धातु 0.72 प्रतिशत, ऊर्जा 0.47 प्रतिशत, सूचना एवं प्रौद्योगिकी 0.44 प्रतिशत और बैंकिंग 0.43 प्रतिशत में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- औद्योगिक 0.92 प्रतिशत, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं 0.86 प्रतिशत, रियल्टी 0.85 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तुएं 0.83 प्रतिशत और बिजली 0.56 प्रतिशत प्रमुख रहे।


Click it and Unblock the Notifications