कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में काफी खुशहाली देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी 10600 के पार निकलने में कामयाब हुआ है जबकि सेंसेक्स में 200 अंकों की तेजी के साथ उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी बढ़त देखने केा मिल रही है। बीएई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.7 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 प्रतिशत तक मजबूत हुआ है।
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 166 अंक यानि 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34,463 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 52 अंक यानि 0.5 प्रतिशत की उछाल के साथ 10,597 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications