5 जनवरी 2018 को मार्केट में छपकर आए 10 रुपए के नए नोट को एक फिर से बंद करने की तैयारी की जा रही है। केंद्र सरकार ने 10 रुपए के नोट को बंद करने के बाद वापस सिक्के चलाने की बात कही है। केंद्र सरकार के इस निर्णय से दस रुपए के नए नोट पर भी संकट आ गया है। यह नोट हाल ही मध्यप्रदेश के देवास नोट प्रेस में छपे हैं।
10 रुपए का नोट बंद होने का कारण
पत्रिका न्यूज वेब पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार सरकार ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में दस रुपए के नोटों को बंद करने का कारण बताते हुए कहा है कि दस रुपए के नोट बंद कर दिए जाएंगे और उसकी जगह सिक्के चलाए जाएंगे, क्योंकि नेत्रहीनों को नोट पहचानने में दिक्कत हो रही है। केंद्र सरकार का कहना है कि नए नोटों की जांच के लिए नेत्रहीनों को भी बुलाया जाएगा।
पहचान के निशान न होने से नेत्रहीनों को हो रही है परेशानी
नोटबंदी की यह बात केंद्र सरकार के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के सामने यह बात रखी। केंद्र सरकार की ओर से संजय जैन ने कहा है कि 20 और 50 रुपए के नोट की पहचान नेत्रहीन आसानी से कर सकते हैं। हाईकोर्ट में दायर याचिका में यह कहा गया है कि नए नोटों में पहचान के निशान नहीं होने से नेत्रहीनों को काफी परेशानी हो रही है। हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि सिक्के के मामले में वे सिक्कों की पहचान एक-दूसरे से अलग कैसे कर पाएंगे इस संबंध में हलफनामा देकर स्पष्ट किया जाएगा।
7 मार्च को होगी सुनवाई
इस बारे में कोर्ट ने सुनवाई अगली तारीख 7 मार्च रखी है। कोर्ट ने के इस दावे पर कहा है कि वे कुछ नेत्रहीनों को इसकी पड़ताल के लिए बुला सकते हैं। कोर्ट के समक्ष सरकार और RBI के वकील ने कहा है कि नए नोटों को नेत्रहीनों के लिए काम करने वाली कई संस्थाओं के सुझावों और नए नोटों के विशेषज्ञों के विचार जानने के बाद ही नए नोट या सिक्के जारी होंगे।
सिक्कों में बनाए गए हैं पहचान के निशान
यह भी बताया गया है कि 20 और 50 रुपए के नोट में पहचान के लिए उभरा हुआ निशान नहीं बनाया गया है, क्योंकि यह काफी महंगा होता है एवं समय के साथ मिट जाता है। तो वहीं 100 और उससे बड़े नोटों में यह उभरा हुआ निशान नेत्रहीनों को ध्यान में रखते हुए ही बनाया गया है। इसके अलावा 1,2,5 और 10 रुपए के सिक्कों के किनारों पर पहचान के लिए खास निशान बनाए गए हैं।
1 महीने पहले ही छपकर तैयार हुए थे नोट
आपको बता दें कि हाल ही 10 रुपए के नए नोट मध्यप्रदेश के देवास स्थित नोट प्रेस बैंक में तैयार किए गए थे यानी कि इनकी छपाई की गई थी। तो वहीं लोगों के लिए रिजर्व बैंक के द्वारा 10 रुपए के नए नोट 5 जनवरी को जारी किए गए थे। RBI ने जारी किया 10 रुपए का नया नोट, देखें खूबियां
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications