दरअसल ऊपर लिखे ये दो वाक्य एक ही शख्सियत के दो पहलू हैं। ये शख्स हैं विक्रम कोठारी, जिनकी कंपनी रोटोमैक पेन बनाया करती थी। इस पेन को बेचने के लिए बड़ी ही दिलचस्प टैगलाइन रखी गई थी, 'लिखते-लिखते लव हो जाए'। आलम ये था कि इस पेन का एड सलमान खान भी किया करते थे। पर ये सब तो पुरानी बाते हैं, रोटोमैक को लेकर जो खबर आयी है वो ऊपर लिखे दूसरे वाक्य से जुड़ी है।

रोटोमैक पेन बनाने वाली कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी पर आरोप लगा है कि वह भी नीरव मोदी की तरह बैंक का अरबों का चूना लगा कर विदेश भाग गए हैं। हालांकि कोठारी के विदेश भागने की बातें अब अफवाह साबित हो गई हैं।
समाचार पोर्टल नवभारत टाइम्स ने दावा किया है कि, कोठारी ने खुद उनसे कहा है कि वह कानपुर में है और वह देश छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। पोर्टल ने दावा किया है कि, बैंकों के अरबों रुपये के कर्जदार और कानपुर के नामी उद्योगपति विक्रम कोठारी ने कहा कि वह देश छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों से लिए गए कर्ज का केस नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के पास है। इसके इतर क्रेडिट कमिटी से लोन चुकाने के बारे में बातचीत जारी है।
एनबीटी पोर्टल के मुताबिक, कानपुर के जाने-माने कारोबारी विक्रम कोठारी पेन बनाने वाली अग्रणी कंपनी रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। उन्होंने काफी साल पहले कानपुर की 5-6 बैंकों से अरबों रुपये का बिजनेस लोन लिया था। जानकारी के मुताबिक, इलाहाबाद बैंक से ब्याज मिलाकर यह कर्ज करीब 352 करोड़ रुपये और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से यह रकम तकरीबन 485 करोड़ रुपये है। कुछ और बैंकों से भी अरबों रुपये का कर्ज लिया गया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications