पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11,400 करोड़ रुपए के घोटाले के सामने आने के बाद रेटिंग एजेंसी फिच ने बैंक को रेटिंग वाच निगेटिव की श्रेणी में रख दिया है। यह पीएनबी की रेटिंग घटाने का संकेत हो सकता है। फिच का कहना है कि बैंकिंग इतिहास के इस सबसे बड़े घोटाले से अंदर और बाहर जोखिम नियंत्रण एवं प्रबंधकीय निगरानी पर सवाल खड़े किए हैं। क्योंकि कई साल तक यह पकड़ में नहीं आ सका। फिच ने कहा है कि फिच रेटिंग ने पीएनबी में बड़े घोटाले का खुलासा होने के बाद उसे व्यावहारिकता रेटिंग की निगेटिव श्रेणी में रख दिया है।

फिच के अनुसार, व्यावहारिकता रेटिंग से किसी वित्तीय संस्थान की ऋण विश्वसनीयता का पता चलता है एवं संबंधित निकाय की असफलता का सूचक होता है। फिच नियंत्रण की असफलता के बारे में चीजें स्पष्ट होने एवं पीएनबी की वित्तीय स्थिति पर इसके असर को देखने के बाद एक बार फिर रेटिंग वाच का विश्लेषण करेगा।
फिच का कहना है कि इस घोटाले से बैंक की छवि को धक्का पहुंचा है और इसका पूंजी बाजार पर भी असर हुआ है। पीनएबी की जिम्मेदारियों, संभावित वसूली एवं अंदर और बाहर के स्त्रोतों से नई अतिरिक्त पूंजी के प्रबंध की निगरानी करेगा ताकि वह यह तय कर सके कि बैंक की वित्तीय स्थिति मौजूदा रेटिंग के स्तर की है या नहीं।
फिलहाल, फिच ने कहा है कि इस घोटाले से बैंक के सर्पोट रेटिंग फ्लोर पर असर पड़ने की आशंका कम है क्योंकि दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक होने के नाते यह बैंकिंग प्रणाली में काफी महत्वपूर्ण है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications