भारतीय रिजर्व बैंक ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC)पर शिकंजा कसते हुए आज ओम्बड्समैन स्कीम को लॉन्च किया है। एनबीएफएसी से संबंधित किसी तरह की समस्या होने पर कस्टमर यहां पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार इस मामले में रिजर्व बैंक का कहना है कि इस योजना से ग्राहकों को नि:शुल्क सुविधा मिलेगी। वे इस स्कीम के तहत आने वाली एनबीएफसी की सेवाओं में किसी तरह की कमी की शिकायत ओम्बड्समैन के पास कर सकते हैं।
इस योजना के लिए यानी ओम्बड्समैन के लिए देश के चार शहरों चेन्नई, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली में ऑफिस स्थित होंगे। ये ऑफिस अपने-अपने क्षेत्र के तहत ग्राहकों के आने वाली शिकायत का निपटारा करेंगे।
आरबीआई का कहना है कि शुरुआत में इस स्कीम के दायरे में डिपॉजिट स्वीकार करने वाली सभी एनबीएफसी को रखा जाएगा, बाद में इस योजना के तहत 100 करोड़ रुपए से ज्यादा एसेट साइज वाली एनबीएफसी को भी रखा जाएगा।
शिकायत करते समय यह ध्यान रखना होगा कि शिकायत ओम्बड्समैन के उसी ऑफिस में की जानी चाहिए, जिसके क्षेत्र में संबंधित एनबीएफसी आती है। आपको बता दें कि पिछले कई सालों में NBFC कई बड़ी सेवाएं शुरु कर चुका है। ये कस्टमर को आसान किश्तों पर सामान खरदने सहित कई सेवाएं दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications