केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी.चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें चेन्नई हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया है। वह लंदन से लौटे थे।

सीबीआई ने 15 मई 2017 को आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, अवैध तरीकों से धन स्वीकार करना, सरकारी कर्मचारियों को प्रभावित करना और आपराधिक कदाचार के आरोपों के तहत कार्ति चिदंबरम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
आरोप है कि कार्ति ने मुंबई स्थित आईएनएक्स मीडिया से कथित तौर पर 3.5 करोड़ रुपये लेकर उन्हें एफआईपीबी से मंजूरी दिलाने में मदद की थी। उस समय उनके पिता पी.चिदंबरम वित्त मंत्री थे।
आईएनएक्स मीडिया का नाम बदलकर अब 9एक्स हो गया है। उस समय पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी इसका संचालन करते थे। दोनों ही शीना बोरा हत्याकांड में आरोपी हैं।
हालांकि, इस प्राथमिकी में पी.चिदंबरम का नाम नहीं है लेकिन आरोप है कि उन्होंने 18 मई, 2007 की एफआईपीबी की एक बैठक में कंपनी यानि आईएनएक्स मीडिया में 4.62 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश को मंजूरी दी थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications