देश में आधार को बैंक खातों से जोड़ने की प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है। इस बीच 31 मार्च 2018 आधार से बैंक खाते को लिंक करने की आखिरी तारीख बताई गई है। वहीं अब जब ये तारीख नजदीक आ चुकी है तो आधार से बैंक खातों के लिंक होने के आंकड़े भी जारी कर दिए गए हैं।
आंकड़े जारी
देशभर में 80 प्रतिशत बैंक खातों और 60 प्रतिशत मोबाइल कनेक्शनों को आधार से जोड़ा जा चुका है। आधार योजना का प्रबंध करने वाली एजेंसी यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यूआईडीएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सरकार ने इस काम के लिए 31 मार्च 2018 तक का समय रखा है।
पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य
समाचार पोर्टल नवभारत टाइम्स ने एजेंसी के हवाले से खबर प्रकाशित करते हुए लिखा है कि, उम्मीद है इस पहल से अघोषित धन-संपत्ति की बुराई पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। इसी उद्देश्य से पैन संख्या को भी आधार से जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है। सभी मोबाइल सिम 31 मार्च तक आधार से जोड़े जाने हैं ताकि मोबाइल फोनधारकों की पहचान सुनिश्चित हो।
87 करोड़ बैंक खाते आधार से लिंक
यूआईडीएआई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 109.9 करोड़ बैंक खातों में से लगभग 87 करोड़ को आधार से जोड़ दिया गया है। इनमें से 58 करोड़ बैंक खातों का सत्यापन हो चुका है जबकि बाकी में बैंक मामलों में दाखिल दस्तावेजों के साथ सत्यापन प्रक्रिया जारी है।
मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया भी जारी
अधिकारी ने कहा कि 142.9 करोड़ सक्रिय मोबाइल कनेक्शनों में से 85.7 करोड़ को पहले ही आधार से जोड़ा जा चुका है। यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे ने कहा, 'लगभग 80 प्रतिशत बैंक खातों को आधार से जोड़ दिया गया है। उम्मीद है कि बाकी को भी जल्द ही जोड़ दिया जाएगा।' देश भर में 1.2 अरब से अधिक नागरिकों को 12 अंकों का आधार नंबर जारी किया जा चुका है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications