कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही शेयर बाजार में रुखापन नजर आ रहा है। लंबे वीकेंड के खुलने के वाबजूद घरेलू बाजारों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 228 अंक यानि 0.7 प्रतिशत गिरकर 33,819 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 80 अंक यानी कि 0.8 प्रतिशत टूटकर 10,378 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

तो वहीं बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों की तो आज यहां पर भी बिकवाली दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 प्रतिशत लुढ़का है।
शुरुआती कारोबार में गिरने वाले शियरों में अरबिंदो फार्मा, पीएनबी, यूनियन बैंक, आंध्रा बैंक, हिंडाल्को, सेल, हिंदुस्तान जिंक, टाटा मोटर्स, भारत फोर्ज, जेएसडब्लयू, टाटा स्टील, हीरो मोटो कॉर्प, फोर्टिस हेल्थकेयर आदि शामिल रहे जबकि पीएनबी गिल्ट्स, लौरस लैबस, टीवीएस मोटर, आईओसी, रिलायंस इंफ्रा, थॉमस कुक जैसे शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।
आपको बता दें कि इस दौरान निफ्टी मिडकैप 19416, निफ्टी बैंक 24,805 और पीएसयू बैंक के शेयर 2994 अंकों पर ट्रेड कर रहे थे। रविवार को सेंसेक्स में शामिल देश की टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण मे संयुक्त रुप से 26,641.48 करोड़ रुपए की गिरावट आयी है।


Click it and Unblock the Notifications