देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने की कहानी पूरी दुनिया जानती है। कैसे पीएम मोदी ने संघर्ष करके एक चाय वाले से लेकर एक पीएम तक का सफर तय किया है ये भी लोगों को मालूम है। पर अब ऐसे ही एक और चाय वाले की कहानी पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। ये चाय वाला पीएम पद के लिए दावेदारी तो नहीं कर रहा है लेकिन चाय बेचकर करोड़पति जरूर बन गया है।
पुणे का करोड़पति चायवाला
आईटी हब में शुमार हो चुके पुणे के वो युवा जो बड़ी-बड़ी नामी कंपनियों में काम करते होंगे वो आज पुणे के एक चायवाले से ना चाहते हुए भी रश्क कर रहे होंगे। जाहिर है अगर कोई चाय बेचने वाला हर महीने के 12 लाख रुपए कमाएगा तो किसी भी आम नौकरीपेशा को उससे जलन हो सकती है।
12 लाख रुपए महीने की कमाई
पुणे के ये चाय वाले हैं नवनाथ येवले। पेशे से ये चाय की दुकान चलाते हैं जो कि पुणे में बहुत फेमस है। नवनाथ येवले हर महीने चाय बेचकर 10-12 लाख रुपए कमा लेते हैं।
'येवले टी हाउस' बनेगा ब्रांड
पुणें में येवले टी-हाउस काफी प्रसिद्ध है। नवनाथ ने मीडिया एजेंसियों को दिए इंटरव्यू में बताया है कि वह जल्द ही इस नाम को ब्रांड बनाने की तरफ बढ़ रहे हैं।
तमाम लोगों को दिया रोजगार
उन्होंने बताया कि इस कारोबार में तमाम लोगों को रोजगार मिला है, जिससे वह काफी खुश हैं। आपको बता दें कि येवले टी हाउस की पुणे में तीन शाखाएं हैं और हर शाखा में 12 कर्मचारी काम करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाने की योजना
नवनाथ येवले ने बताया कि वह जल्द ही येवले टी हाउस को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाने जा रहे हैं। नवनाथ अपनी नई योजना के अंतरगत येवले टी हाउस की 1000 शाखाएं खोलने की योजना पर भी काम कर रहे हैं।
ऐसे आया आइडिया
नवनाथ येवले को ये आइडिया बहुत पहले ही समझ में आ गया कि भारत का कोई भी कोना हो वहां लोगों को चाय बहुत पसंद है। इसलिए उन्होंने एक बिजनेस प्लान तैयार किया और चाय की शॉप शुरु की।
बड़े लक्ष्य पर नजर
आज नवनाथ ने अपने साथ-साथ 36 अन्य लोगों को भी रोजगार दिया हुआ है। नवनाथ जल्द ही हजारों अन्य युवाओं को भी रोजगार देने की योजना पर काम कर रहे हैं।
हजारो युवाओं को रोजगार देने की कोशिश
अगर वह पुण की ही तर्ज पर हर शाखा में कर्मचारियों को रखते हैं तो तकरीबन 12 हजार के आस-पास लोगों को वह रोजगार प्रदान कर सकते हैं।
युवाओं के लिए बने प्रेरणा
नवनाथ येवले आज तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं जो अपने पैरों पर खड़ा होकर कुछ करना चाहते हैं। चाय बेचकर करोड़ों की कमाई करने वाले नवनात ने ये साबित कर दिया है कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications