अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने हाल ही में स्टील और एल्यूमीनियम पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है। इस तरह की खबरों का बड़ा असर भारतीय बाजार पर देखा गया है। ट्रंप ने गुरुवार को स्टील आयात पर 25 फीसद और एल्यूमीनियम आयात पर 10 फीसद आयात शुल्क लगाने की योजना के संकेत दिए थे। इन योजनाओं की आधिकारिक घोषणा अगले हफ्ते प्रस्तावित है।
कारोबारी जंग लड़ना चाहते हैं ट्रंप
ट्रंप ने ट्विटर पर कहा कि जब अमेरिका को हर देश के साथ कारोबार में अरबों डॉलर का नुकसान झेलना पड़ रहा है, तो कारोबारी जंग अच्छे और जीतने में आसान होंगे। ट्रंप के इन बयानों का असर देश के शेयर बाजार पर भी मंगलवार को देखा गया। मंगलवार को देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 429.58 अंकों की गिरावट के साथ 33,317.20 पर और निफ्टी 109.60 अंकों की गिरावट के साथ 10,249.25 पर बंद हुए।
430 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स
बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 300.65 अंकों की तेजी के साथ 34,047.43 पर खुला और 429.58 अंकों या 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,317.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,060.13 के ऊपरी और 33,209.76 के निचले स्तर को छुआ।
मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 136.57 अंकों की गिरावट के साथ 16,167.85 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 235.92 अंकों की गिरावट के साथ 17,652.32 पर बंद हुआ।
110 अंक गिरकर बंद हुआ निफ्टी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 61.65 अंकों की तेजी के साथ 10,420.50 पर खुला और 109.60 अंकों या 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,249.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,441.35 के ऊपरी और 10,215.90 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही, जिनमें रियल्टी (2.21 प्रतिशत), दूरसंचार (1.68 प्रतिशत), बैंकिंग (1.44 प्रतिशत), वाहन (1.36 प्रतिशत) और वित्त (1.35 प्रतिशत) प्रमुख रहे।


Click it and Unblock the Notifications