भारत संचार निगम लिमिटेड अपने कस्टमर के लिए खास ऑफर लेकर आया है। यह ऑफर बीएसएनएल के 'लूट लो' ऑफर के तहत मिल रहा है। आपको बता दें कि BSNL ने अपने इस पोस्टपोड ऑफर को री-लॉन्च किया है। जिसे कि पिछले साल नवंबर में पेश किया गया था। इस ऑफर के तहत आपको 60 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जाएगा। तो आइए आपको बताते हैं कि इस ऑफर के तहत आपको किस तरह से डिस्काउंट दिया जाएगा और इसके साथ और कौन से बेनिफिट आपको मिलेंगे।
फ्री में सिम कार्ड
बीएसएनएल के इस ऑफर के तहत पोस्टपेड प्लान्स में आपको 60 प्रतिशत डिस्काउंट, 100 फ्री एक्टिवेशन चार्ज और एक फ्री सिम कार्ड दे रहा है। ये ऑफर देशभर में लागू होगा। साथ ही इस ऑफर का फायदा पुराने और नए ग्राहक दोनों ही उठा सकेंगे।
ये हैं फायदे
अगर इस ऑफर के बारे में बात करें तो इसमें नए कनेक्शन लेने वालों के लिए सिम एक्टिवेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा। साथ ही एंट्री लेवल वाले पोस्टपेड प्लान्स रेंटल डिस्काउंट के लिए योग्य हैं। इनमें 99 रुपए और 145 रुपए वाले प्लान भी शामिल हैं।
प्रीमियम पोस्टपेड प्लान
अगर हम प्रीमियम पोस्टपेड प्लान की बात करें तो 60 प्रतिशत रेंटल डिस्काउंट के लिए योग्य है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, एसएमएस और डाटा दिया जाता है। हालांकि इसके लिए ग्राहकों को 12 महीने एडवांस रेंटल वाला प्लान चुनना होगा। छह महीने एडवांस रेंटल में 45 प्रतिशत और तीन महीने एडवांस रेंटल में ग्राहकों को 30 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
31 मार्च तक उठा सकते हैं फायदा
आपको बता दें कि रेंटल डिस्काउंट तब ही अप्लाई होगा, जब कस्टमर 12 महीने, 6 महीने या 3 महीने में किसी भी एक एडवांस रेंटल प्लान का चुनाव करेंगे। बीएसएनएल द्वारा दिए जा रहे ऑफर का फायदा 6 मार्च से लेकर 31 मार्च 2018 तक उठाया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications