यूपी और बिहार में जारी उपचुनावों की मत गणना का असर शेयर बाजार पर भी दिखा। सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सीट पर बीजेपी के पिछड़ने के बाद शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। समाचार लिखे जाने तक सेंसेक्स 235 अंक गिर कर 33 हजार 617 अंको पर कारोबार कर रहा था।
लोकसभा सीटों पर पिछड़ी बीजेपी
आपको बता दें कि यूपी की दो लोक सभा और बिहार में तीन विधानसभा सीटों पर जारी उप चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे थी लेकिन 7वें राउंड की मतगणना के बाद फूल पुर में बीजेपी बड़े अंतर से सपा और बसपा समर्थित प्रत्याशी से पिछड़ गई। फूलपुर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का संसदीय क्षेत्र है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में भी बीजेपी प्रत्याशी मामूली अंतर से पीछे चल रहे हैं।
गठबंधन से टक्कर नहीं ले पाई बीजेपी
बीजेपी के हार की आशंकाओं से सेंसेक्स में गिरावट का दौर जारी है। वहीं इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि 2019 के चुनाव भी यदि विपक्ष गठबंधन बनाकर लड़ता है तो वह बीजेपी को एक कड़ी टक्कर दे सकता है।
निफ्टी में भी दिखी गिरावट
इस बीच निफ्टी भी 74 अंकर गिरकर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 10 हजार 352 अंको पर कारोबार कर रहा है। जिन सेक्टर्स में गिरावट दर्ज की गई है उसमें टीसीएस, एसबीआई, टाटा स्टील, रिलायंस, वेदांता प्रमुख हैं।
इन सेक्टर्स में दिखा उछाल
वहीं जिन सेक्टर्स में उछाल देखा गया है उनमें, टेक महिंद्रा, येस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अंबुजा सीमेंट और एचसीएल टेक शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications