पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किसानों की आय दोगुनी करने का खोखला वादा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रविवार को हमला किया और उनके इस वादे को जुमला करार दिया। मनमोहन ने कहा कि मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है।
मोदी सरकार की आर्थिक नीति पर उठाए सवाल
मनमोहन ने यहां कांग्रेस के अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार ने छोटे और मझोले उद्योग के लिए समस्या खड़ी कर दी और अनौपचारिक क्षेत्र के लिए भी समस्या पैदा किया है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था का कबाड़ा कर दिया है, वहीं उन्होंने सरकार की विदेश नीति पर भी गंभीर सवाल उठाए।
मोदी सरकार ने पूरे नहीं किए वादे: मनमोहन सिंह
उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। जब मोदीजी 2014 में चुनाव प्रचार कर रहे थे, तब उन्होंने लंबे-चौड़े वादे किए। वे वादे पूरे नहीं किए गए।" कांग्रेस नेता ने नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर लागू करने के तरीके की आलोचना की और कहा कि भाजपा ने हर साल दो करोड़ रोजगार पैदा करने का वादा किया था।
2 लाख लोगों को भी नौकरी नहीं मिली: मनमोहन सिंह
उन्होंने कहा, "हमने तो दो लाख नौकरियां भी नहीं देखी। इसके बजाय नोटबंदी के संबंध में बगैर सोचे-विचारे लिए गए फैसले और जल्दबाजी में जीएसटी लागू करने के फैसले से तमात रोजगार समाप्त हो गए।"
किसानों की आय दोगुना करना एक जुमला है: मनमोहन सिंह
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा, "मोदीजी ने खुद कहा कि हम छह सालों में किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। अब अगर आपको छह सालों में किसानों की आय दोगुनी करनी है, तो आपको न्यूनतम 12 प्रतिशत विकास दर की जरूरत है और यह नामुमकिन है। इसलिए उनका यह बयान भी एक 'जुमला' है।"
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications