यदि हर कोई सिर्फ एक बटन क्लिक करके कहीं पर भी ग्रॉसरी का सामान, सब्जी-भाजी, कपड़े और ज्वेलरी ऑर्डर करके मंगा सकते हैं तो ईंधन क्यों नहीं? शायद इंडियन ऑयल ने यही सोचा होगा, डीजल की होम डिलीवरी का फैसला लेने से पहले। जी हां पेट्रोल-डीजल की भारतीय कंपनी इंडियन ऑयल अब अपने कस्टमर के लिए डीजल की होम डिलीवरी सर्विस शुरु करने का फैसला कर चुकी है। यह जानकारी कंपनी की ओर से इनके ट्विटर अकाउंट पर दी गई है।
ट्विटर अकाउंट में दी गई है पूरी जानकारी
ट्विट में एक फोटो भी अपलोड की गई है। जिसमें की डीजल से भरी एक गाड़ी है जिसमें लिखा है कि अब डीजल की होम डिलीवरी होगी। साथ ही यह भी लिखा है कि इसे PESO (पेट्रोलियम एण्ड एक्सप्लोशिव सेफ्टी ऑगनाइजेशन) के द्वारा अप्रूवल मिल चुका है। इस डीजल टैंक्कर में Fuel @ Doorstep भी लिखा गया है।
पुणे के लोगों को मिलेगी सुविधा
आपको बता दें कि इंडियल की यह होम डिलीवरी अभी सिर्फ पुणे के कस्टमर को प्रदान की जाएगी। अगर सर्विस आगे सफल होती है तो इसे अन्य शहरों में प्रदान किया जाएगा। पिछले साल अप्रैल में ऑयल मिनिस्टर धर्मेंद्र ने कहा था कि जल्द ही ऐसी कोई व्यवस्था की जाएगी की पेट्रोल और डीजल की होम डिलीवरी हो सके, तो ऐसे में इंडियन ऑयल ने यह शुरुआत कर दी है, लेकिन पेट्रोल की नहीं डीजल की होम डिलीवरी।
बैंगलोर में भी होम डिलीवरी की हुई थी शुरुआत
ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हो रहा है इसके पहले भी जून 2017 में बैंगलोर की एक स्टॉर्टअप आधारित कंपनी ANB फ्यूल ने इसकी शुरुआत की थी। जिसके माध्यम से लोगों के द्वारा ऑर्डर करने पर घर पर फ्यूल मिल जाता है। जो कि बाद में PESO के द्वारा बंद कर दी गई थी, क्योंकि यहां पर फ्यूल की डिलीवरी पर सावधानी नहीं बरती जा रही थी।
गाइडलाइन नहीं की गई है जारी
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि डीजल के होम डिलीवरी के लिए किस तरह से ऑडर और प्री-ऑर्डर किया जाएगा। साथ ही यह भी जानकारी नहीं है कि कितना डीजल एक बार में होम डिलीवरी के लिए ऑर्डर किया जा सकता है। उसकी फीस कितने होगी, और दूसरे शहरों में यह सर्विस कब आएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications