भगोड़े हीरा व्यापारी और 13,540 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी के मामले में सह-आरोपी मेहुल चोकसी ने फिलहाल देश लौटने से मना कर दिया है। मेहुल चौकसी ने कहा है कि, वह जांच एजेंसियों द्वारा लगाए गए कई आरोपों के कारण वह अपना बचाव करने में पूरी तरह से असहाय महसूस कर रहा है और उसे घर लौटने पर अपनी सुरक्षा को लेकर डर है।

मेहुल चौकसी की तरफ से सीबीआई को भेजे गए दो पन्नो के पत्र में चोकसी ने डायमंड आर यूएस, स्टेलर डायमंड और सोलर एक्सपोर्ट्स में साझीदार होने की बात खारिज कर दी है। पत्र पर 16 मार्च की तारीख दर्ज है। इन कंपनियों पर चोकसी के भांजे नीरव मोदी की कंपनियों फायरस्टार इंटरनेशनल और फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल के साथ लेनदेन का आरोप है। नीरव भी पीएनबी घोटाले में आरोपी है।
सीबीआई ने 14 फरवरी को दर्ज अतिरिक्त प्राथमिकी में इन कंपनियों के नाम दर्ज किए हैं। इस मामले में पूछताछ के लिए चोकसी को 16 मार्च को सीबीआई के सामने पेश होने के लिए समन भेजा गया था। चोकसी ने कहा है कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उसका पार्सपोर्ट निलंबित कर दिया गया है, लिहाजा उसका भारत लौटना संभव नहीं है।
चोकसी ने कहा है, "अब तक, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय मुंबई ने मुझसे संपर्क नहीं किया है और मेरा पासपोर्ट निलंबित है। आपके प्रति मेरे मन में बेहद सम्मान है और आपको भरोसा दिलाता हूं कि मैं भारत यात्रा करने को लेकर कोई बहाना नहीं बना रहा हूं।"
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications