केंद्र सरकार ने देश से चीनी निर्यात को सुगम बनाने की कोशिश में चीनी पर लागू 20 फीसदी निर्यात शुल्क हटा लिया है। वित्त मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कच्ची और सफेद, दोनों प्रकार की चीनी पर निर्यात शुल्क 20 फीसदी की जगह अब शून्य होगा।
आयात शुल्क 100 फीसदी किया
इस साल देश में चीनी का का रिकॉर्ड उत्पादन होने की संभावनाओं से पिछले दिनों चीनी की कीमतों में गिरावट का दौर बना रहा जिससे घरेलू चीनी मिलों की ओर से लगातार चीनी से निर्यात शुल्क हटाए जाने की मांग की जा रही थी। इससे पहले पिछले महीने सरकार ने विदेश से सस्ती चीनी के आयात पर प्रतिबंध लगाने को लेकर आयात शुल्क 50 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी कर दिया था।
चीनी मिलों ने किया रिकॉर्ड उत्पादन
चीनी मिलों का संगठन इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन ने चालू गन्ना पेराई वर्ष 2017-18 में चीनी का उत्पादन 295 लाख टन होने का अनुमान जारी किया है, जोकि अब तक का रिकॉर्ड उत्पादन है। पिछले साल देश में 203 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था।
82.56 लाख टन ज्यादा उत्पादन
इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन के अनुसार 15 मार्च तक देश में चीनी का उत्पादन चालू सत्र में 258.06 लाख टन हो चुका था, जोकि पिछले साल की समान अविध के मुकाबले 82.56 लाख टन ज्यादा रहा।
निर्यात को आसान बनाए सरकार
देश में इस साल चीनी की खपत 250 लाख टन के करीब रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इस तरह 45 लाख टन का ज्यादा उत्पादन माना जा रहा है। चीनी मिलों की मांग है कि सरकार चीनी निर्यात को सुगम बनाए। माना जा रहा है कि इसी क्रम में चीनी से निर्यात शुल्क हटाया गया है। चीनी मिलों के संगठनों का कहना है कि कम से कम 20 लाख टन चीनी का निर्यात करने की जरूरत है।
निर्यात शुल्क हटने से चीनी के दाम में कमी नहीं आएगी
नेशनल फेडरेशन ऑफ को-ऑपरेटिव शुगर फैक्टरीज लिमिटेड के एमडी प्रकाश नाइकनवरे ने कहा कि निर्यात शुल्क समाप्त करने से चीनी के दाम में कोई फर्क विशेष फर्क नहीं आएगा। तात्कालिक 50-100 प्रति कुंटल की बढ़त देखी जा सकती है क्योंकि अभी कोई निर्यात नहीं होने जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications