मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार में बुधवार को थोड़ी राहत देखी गई। सेंसेक्स 139.42 अंकों की तेजी के साथ 33,136.18 पर और निफ्टी 30.90 अंकों की तेजी के साथ 10,155.25 पर बंद हुआ।

कैसा रहा दिन भर का कारोबार
बंबई स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 94.06 अंकों की तेजी के साथ 33,090.82 पर खुला और 139.42 अंकों या 0.42 प्रतिशत तेजी के साथ 33,136.18 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,354.93 के ऊपरी और 33,070.53 के निचले स्तर को छुआ।
स्मॉल कैप शेयरों में तेजी
बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 35.88 अंकों की तेजी के साथ 16,031.70 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 52.45 अंकों की तेजी के साथ 17,244.42 पर बंद हुआ।
निफ्टी का हाल
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 57.6 अंकों की तेजी के साथ 10,181.95 पर खुला और 30.90 अंकों या 0.31 प्रतिशत तेजी के साथ 10,155.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,227.30 के ऊपरी और 10,132.95 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 15 सेक्टरों में दिखी तेजी
बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। तेजी वाले सेक्टरों में दूरसंचार 2.36 प्रतिशत, रियल्टी 0.75 प्रतिशत, वित्त 0.56 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तुएं 0.56 प्रतिशत और ऊर्जा 0.54 प्रतिशत शामिल हैं। बीएसई के चार सेक्टरों धातु 0.54 प्रतिशत, स्वास्थ्य सेवाएं 0.46 प्रतिशत, आधारभूत सामाग्री 0.15 प्रतिशत और वाहन 0.12 प्रतिशत में गिरावट रही।


Click it and Unblock the Notifications