2018 के अंत तक सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के देशभर में 1 लाख वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाने की योजना है। यह वाईफाई नेटवर्क भागीदारों के साथ राजस्व भागीदारी के अलावा बीएसएनएल के खुद के पूंजी व्यय मॉडल के आधार पर लगाए जाएंगे। बीएसएनएल सरकारी टेलीकॉम एजेंसी होने के नाते हमेशा कुछ न कुछ नया और यूनिक करने के प्रयास में रहता है अब देखना है कि यह सुविधा कितनी असरदार होती है। तो आइए जानते हैं वाईफाई की इस सुविधा के बारे में।
18000 Wi-Fi सुविधा स्थल बन चुके हैं
इस बारे में बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ने संवाददाताओं से कहा है कि करीब 18,000 Wi-Fi सुविधा स्थल पहले ही लगाए-बनाए जा चुके हैं। बीएसएनएल ने बुधवार को गुजरात के वलसाड़ जिले के उदावाड़ा गांव में क्वाडजेन के साथ भागीदारी में फ्री Wi-Fi सेवा की शुरुआत की। इस गांव को सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है।
पूरी तरह से डिजिटल हो चुका है यह गांव
योजना के लॉन्चिंग के मौके पर ईरानी ने कहा है कि उदावाड़ा गांव में वाईफाई सेवा शुरु होने का लाभ आस-पास के क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगा। इस गांव की आबादी 6,000 है। उन्होंने कहा है कि उदावाड़ा और आसपास के क्षेत्र के लोग असीमित इंटरनेट डाटा इस्तेमाल कर सकेंगे। यह गांव अब डिजिटल हो गया है। इस हॉट-स्पॉट के दायरे में गांव का 90 प्रतिशत हिस्सा आएगा। एक ही समय में कई लोग इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
चीन और अमेरिका से ज्यादा डाटा इस्तेमाल होता है भारत में
आपको बता दें कि इस सेवा की शुरुआत करते हुए दूरसंचार मंत्री मनोज सिंहा ने कहा कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम से देश में उचित मूल्य पर डाटा और वॉइस सेवाएं उपलब्ध हुई हैं। उन्होंने कहा कि आज अमेरिका और चीन मिलकर जितने डाटा इस्तेमाल करते हैं उससे अधिक का इस्तेमाल अकेले भारत में हो रहा है।
हमसे जुड़ें
आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें जरूर बताएं साथ ही व्यापार-वित्त से जुड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज और, ट्विटर पर हमें फॉलो करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications