केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरें हैं कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को अब तक सबसे खराब माना गया है। खबरों के मुताबिक आयोग की वेतन को लेकर की गई सिफारिशों से केंद्रीय कर्मचारी खुश नहीं थे।
जांच के लिए कमेटी गठित
अब कर्मचारियों की नाराजगी को देखते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आयोग की सिफारिशों में सभी अनियमितताओं की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। वहीं कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने कहा कि वेतन वृद्धि में किसी तरह की अनियमितता नहीं है लेकिन बाद में एक और स्पष्टीकरण जारी किया गया कि जिसमें कहा गया कि वेतन वृद्धि की सिफारिश में अनियमितता है।
केंद्रीय कर्मचारियों को लगा तगड़ा झगड़ा!
इससे केंद्रीय कर्मचारियों के मन में एक आस जगी कि शायद अब उनकी मांग को मानकर नए वेतन मान लागू करे। पर इस बीच वित्तराज्य मंत्री राधाकृष्ण ने कहा है कि मोदी सरकार सातवें वेतन आयोग की सिफारिश से ज्यादा वेतन वृद्धि पर किसी तरह का विचार नहीं किया है। इस तरह की खबरों से केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है।
वेतन बढ़ाने पर विचार नहीं
राज्य सभा में वित्तराज्य मंत्री राधाकृष्ण ने कहा कि, 'सातवें वेतन आयोग ने मीनिमम सैलरी को 18 हजार रुपये प्रति महीना और फिटमैट फैक्टर को 2.57 करने की सिफारिश की है और इसमें कोई बदलाव वर्तमान में विचाराधीन नहीं है।' केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़ी बुरी खबर सिर्फ यहीं नहीं खत्म हुई। केंद्र सरकार ने एक और बड़े फैसले में बताया कि उसकी केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र को बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। हालांकि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की उम्र घटाने के भी कोई विचार नहीं है।
नई वेतन नीति पर विचार
वहीं सरकार नई वेतन नीति पर विचार कर रही है। खबरें हैं कि इस वेतन नीति के लागू हो जाने से भविष्य में किसी भी वेतन आयोग को बनाने का काम खत्म हो जाएगा। इस वेतन नीति में 50 फीसदी से ज्यादा डीए हो जाने पर वेतन अपने आप बढ़ जाएगा। जाहिर है 68 लाख केंद्रीय कर्मचारियों पर इस फैसले का सीधा असर होगा।
डीए बढ़ने पर बढ़ जाएगी सैलरी
ऐसी खबरें हैं कि, नई वेतन नीति में में 50 फीसदी से ज्यादा DA हो जाने पर वेतन में अपने आप वृद्धि हो जाएगी। इस व्यवस्था को ऑटोमेटिक पे रिवीजन सिस्टम के नाम से शुरु किया जा सकता है। हालांकि अब तक ये नहीं पता चल सका है कि 50 प्रतिशत डीए हो जाने पर कितने प्रतिशत वेतन बढ़ेगा?
न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग
इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों ने सरकार से मांग की थी कि न्यूनतम वेतन को 18 हजार रुपए से बढ़ाकर 26 हजार रुपए कर दिया जाए। ऐसे संकेत मिले हैं कि सरकार शायद ही कर्मचारियों की इस मांग को माने।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications