सरकारे अब किसानों को राहत देने के लिए मुआवजे और कर्जमाफी का एलान कर रही है जो उन्हें थोड़ी राहत दे सकते हैं।
किसानों की आय और उनकी लागत को लेकर देश में हमेशा से ही एक बहस छिड़ी रहती है। किसान कर्ज लेकर अपनी फसल उगाता है लेकिन जब उसे उस फसल की लागत का हिस्सा भी नहीं मिलता है तो वह निराश हो जाता है। ऐसे में तमाम छोटे और मझोले किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाते हैं। हालांकि सरकारे अब किसानों को राहत देने के लिए मुआवजे और कर्जमाफी का एलान कर रही है जो उन्हें थोड़ी राहत दे सकते हैं।

इसी क्रम में पंजाब सरकार ने किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की है। पंजाब सरकार ने रविवार को इस कर्ज माफी का एलान किया। इसमें 200 करोड़ रुपए कर्जमाफी के लिए प्रस्तावित हैं, जिससे 50 हजार किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिल सकेगा।
खबरों के मुताबिक, पंजाब सरकार ने कहा कि वह अगले चरण में करीब 50,000 और किसानों का कर्ज माफ करगी। इस योजना के तरह 200 करोड़ रुपये की ऋण राहत देगी। पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में गुरदासपुर में राज्य स्तरीय एक कार्यक्रम के दौरान कर्ज माफी का प्रदान पत्र प्रदान किया जाएगा।
सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक "गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, अमृतसर और तरणतारन छह जिलों में करीब 50,000 लाभार्थियों को करीबन 200 करोड़ रुपए की राहत प्रदान की जाएगी।"
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भरोसा दिलाया है कि इस योजना के तहत सभी पात्र किसानों को राहत दी जाएगी और कोई पात्र किसान इसमें नहीं छूटेगा। सरकार की ओर से कहा गया कि 31 मार्च 2017 को सहकारी संस्थानों, सरकारी बैंकों व अन्य वाणिज्य बैंकों से ऋण लेने वाले सीमांत किसानों और छोटे किसानों को दो लाख रुपये की कर्ज राहत दी जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications