सोमवार को कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार तेजी देखी गई। पिछले सप्ताह शेयर बाजार में निफ्टी-सेंसेक्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। निफ्टी 10 हजार के जादुई आंकड़े से नीचे फिलस गया था लेकिन सोमवार को कारोबार खत्म होते-होते निफ्टी एक बार फिर 10 हजार के ऊपर पहुंच कर बंद हुआ। सेंसेक्स 469.87 अंकों की तेजी के साथ 33,066.41 पर और निफ्टी 132.60 अंकों की तेजी के साथ 10,130.65 पर बंद हुआ।
बैंकों के शेयर्स में दिखी तेजी
हालांकि सेंसेक्स सुबह 60.1 अंकों की गिरावट के साथ 32,536.44 पर खुला और 469.87 अंकों या 1.44 प्रतिशत तेजी के साथ 33,066.41 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,115.41 के ऊपरी और 32,515.17 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी रही। यस बैंक 5.67 प्रतिशत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 5.01 प्रतिशत, एचडीएफसी 2.91 प्रतिशत, टाटा स्टील 2.80 प्रतिशत और एचडीएफसी 2.66 प्रतिशत में सर्वाधिक तेजी रही।
गिरावट वाले शेयर्स
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में - विप्रो 3.96 प्रतिशत, इंफोसिस 1.13 प्रतिशत, टीसीएस 0.12 प्रतिशत और एनटीपीसी 0.03 प्रतिशत शामिल रहे। BSE के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 186.62 अंकों की तेजी के साथ 15,880.73 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 122.19 अंकों की तेजी के साथ 16,923.37 पर बंद हुआ।
निफ्टी की खबर
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 8.9 अंकों की गिरावट के साथ 9,989.15 पर खुला और 132.60 अंकों या 1.33 प्रतिशत तेजी के साथ 10,130.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,143.50 के ऊपरी और 9,958.55 के निचले स्तर को छुआ।
16 सेक्टर्स में दिखी तेजी
BSE के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग 2.30 प्रतिशत, धातु 2.27 प्रतिशत, वित्त 2.26 प्रतिशत, उपभोक्ता टिकाऊं वस्तु 2.24 प्रतिशत और दूरसंचार 1.74 प्रतिशत में सर्वाधिक तेजी रही। BSE के गिरावट वाले शेयरों में - सूचना प्रौद्योगिकी 0.68 प्रतिशत, तेल और गैस 0.31 प्रतिशत और प्रौद्योगिकी 0.08 प्रतिशत शामिल रहे। BSE में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,184 शेयरों में तेजी और 1,573 में गिरावट रही, जबकि 170 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।


Click it and Unblock the Notifications