प्रमुख भारतीय बैंक HDFC ने क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड धारकों के लिए एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर में डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड और प्री-पेड कार्ड्स के जरिए क्रिप्टोकरंसी की खरीद पर रोक लगा दी गई है। एचडीएफसी ने किसी भी तरह की क्रिप्टो या वर्चुअल करंसी की खरीद पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। आपको बता दें कि इससे पहले सरकार ने भी क्रिप्टोकरंसी को मान्यता देने से इंकार कर दिया था और लोगों से अपील की थी कि वह क्रिप्टोकरंसी की खरीददारी से दूर रहें।
ट्विटर ने बंद किया क्रिप्टोकरंसी का एड
बैंकों के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भी क्रिप्टोकरंसी के खिलाफ कदम उठाना शुरु कर दिया है। ट्विटर ने इस बात की पुष्टि की है कि वह क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े विज्ञापनों को अपने प्लेटफार्म पर मंगलवार से प्रतिबंधित कर देगी, क्योंकि माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ने इस तरह के विज्ञापनों से जुड़ी अपनी अपनी नीति में बदलाव किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर ने क्रिप्टोकरंसी के विज्ञापन को बैन करने का फैसला किया है।
हर तरह के विज्ञापन किए प्रतिबंधित
ट्विटर ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, एक महीने के अंदर ये नीति सभी विज्ञापन देने वाले संस्थानों के बीच लागू हो जाएगी, वहीं ट्विटर ने आगे कहा कि सभी आईसीओज और टोकन बिक्री के विज्ञापन हटा दिए जाएंगे और क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज और वॉलेट केवल प्रमुख शेयर बाजारों में अधिसूचित सार्वजनिक कंपनियों तक ही सीमित होंगे।
क्रिप्टोकरंसी के प्रशंसक हैं जैक डॉर्सी
इस महीने की शुरुआत में ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डॉर्सी ने कहा था कि कंपनी क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर ट्विटर पर चल रहे फर्जीवाड़े को रोकने के उपाय में जुटी है। आपको बता दें कि ट्विटर के सीईओ क्रिप्टोकरंसी बिटक्वाइन के प्रशंसक हैं और उन्होंने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि आने वाले 10 वर्षों में दुनिया में सिर्फ बिटक्वाइन में ही लेन-देन होगा।
गूगल ने भी बंद किए क्रिप्टोकरंसी के विज्ञापन
आपको बता दें कि क्रिप्टोकरंसी की पहुंच को रोकने के लिए गूगल ने भी अपनी विज्ञापन नीतियों में बदलाव किया है और गूगल एड से क्रिप्टोकरंसी के विज्ञापन को हटा लिया है।
फेसबुक ने भी उठाए जरूरी कदम
गूगल के अलाना फेसबुक ने भी इस तरह का कदम उठाया है, फेसबुक पर आने वाले विज्ञापनों से क्रिप्टोकरंसी के विज्ञापन को हटा लिया गया है। फेसबुक क्रिप्टोकरंसी के विज्ञापनों को रोकने के लिए कड़े नियम भी बना चुका है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications