अमेरिका और चीन के बीच ट्रेडवॉर में सुलह की संभावनाओं के बीच भारतीय बाजार में मंगलवार को तेजी देखी गई। घरेलू बाजार बढ़त के साथ बंद हुए, क्रूड और पेट्रोलियम के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 108 अंक उछलकर 33 हजार 174 अंक पर बंद हुआ और निफ्टी 3.85 अंकों की गिरावट के साथ 10,184.15 पर सपाट बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 106.57 अंकों की तेजी के साथ 33,172.98 पर खुला और 107.98 अंकों या 0.33 प्रतिशत तेजी के साथ 33,174.39 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,371.04 के ऊपरी और 33,077.13 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 3.04 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 1.56 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.30 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.16 प्रतिशत और टीसीएस 1.02 प्रतिशत में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - भारती एयरटेल 2.42 प्रतिशत, बजाज-ऑटो 1.27 प्रतिशत, एचडीएफडी 0.58 प्रतिशत, विप्रो 0.49 प्रतिशत और हीरो मोटोकॉर्प 0.44 प्रतिशत। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 167.60 अंकों की तेजी के साथ 16,048.33 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 229.56 अंकों की तेजी के साथ 17,152.93 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 3.85 अंकों की तेजी के साथ 10,188.00 पर खुला और 3.85 अंकों की गिरावट के साथ 10,184.15 पर सपाट बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,207.90 के ऊपरी और 10,139.65 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। धातु 1.68 प्रतिशत, आधारभूत सामग्री 1.38 प्रतिशत, तेल और गैस 1.06 प्रतिशत, स्वास्थ्य सेवाएं 0.93 प्रतिशत और बैंकिंग 0.93 प्रतिशत में सर्वाधिक तेजी रही।


Click it and Unblock the Notifications