प्रतिभूति बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को कॉरपोरेट प्रशासन में सुधार के लिए कोटक समिति द्वारा सुझाई गई ज्यादातर सिफारिशों को मंजूरी प्रदान कर दी है। सेबी ने बुधवार कॉरपोरेट गवर्नेंस और निवेशकों के हित के लिए बड़े फैसले किए हैं। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की संख्या घटाने को मंजूरी दे दी गई। सेबी की आज की अहम बैठक में कोटक समिति की 80 में से 40 सिफारिशें मान ली गई हैं।

इसके साथ ही एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग को मजबूत करने तथा एमएफ (म्यूचुअल फंड) रूट से भागीदारी को प्रोत्साहित करनेवाली सिफारिशों को भी मंजूरी प्रदान की गई है। सेबी के अध्यक्ष अजय त्यागी के मुताबिक, नियामक बोर्ड ने कोटक समिति की कई सिफारिशों को मंजूरी दे दी।
सेबी बोर्ड के बैठक में म्युचुअल फंड की लागत घटाने के फैसले को मंजूरी दे दी गई है। जिससे म्यूचुअल फंड में निवेश करना सस्ता हो गया है। म्यूचुअल फंड की लागत घटाकर 0.05 फीसदी करने को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही शेयर बायबैक के नियमों पर जनता से सुझाव मांगे गए हैं।
सेबी के अधिकारियों ने बताया कि, बिना किसी संशोधन के सिफारिशों को स्वीकार किया गया है, जिसमें लिस्टेड संस्था निदेशकों की अधिकतम संख्या को 10 से घटाकर 8 करना, स्वतंत्र निदेशकों के लिए पात्रता मानदंडों का विस्तार और 2019-20 से प्रभावी होने वाले समेकित त्रैमासिक परिणामों को अनिवार्य रुपए जारी करना शामिल हैं।
भारत में सूचीबद्ध संस्थाओं के कॉरपोरेट प्रशासन में सुधार की सिफारिशों के लिए नियामक ने 2017 के जून में कोटक समिति का गठन किया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications