डोनाल्ड ट्रंप का असर दुनिया के सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी पर भी हुआ है। इसकी वजह है की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निजी बातचीत को सार्वजनिक कर दिया गया है। जिसमें ट्रम्प ने कहा है कि अमेजन अपने कारोबार से छोटे बिजनेस को नुकसान पहुंचा रही है, जिससे उसके खिलाफ 'ट्रैक्स ट्रीटमेंट जरुरी हो गया है। ट्रंप की इस बात से कुछ ही मिनटों में अमेजन कंपनी की मार्केट वैल्यू लगभग 45 अरब डॉलर घट गई।
ट्रैक्स ट्रीटमेंट पर हो रही है चर्चा
आपको बता दें कि ट्रंप इस समय अपने कई दोस्तों के साथ अमेजन के टैक्स ट्रीटमेंट की चर्चा कर रहे हैं। सीएनबीसी की रिर्पोट के अनुसार अमेरिकी राष्टपति का कहना है कि अमेजन छोटे कारोबारियों को नुकसान पहुंचा रही है, जिसकी वजह से शॉपिंग माल्स रिटेलर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पर्सनल वेल्थ पर भी पड़ा असर
जैसे ही ट्रंप की यह बात सार्वजनिक हुई अमेरिकी मार्केट खुलने के साथ ही अमेजन के शेयर 6 प्रतिशत गिरकर 1391 डॉलर पर आ गया, जिस कारण से उसके मार्केट कैपिटल में लगभग 45 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन बाद में स्टॉक्स में कुछ रिकवरी दर्ज की गई। वहीं स्टॉक्स में गिरावट का असर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की पर्सनल वेल्थ पर भी पड़ा।
एक बार और दिया था ऐसा ही झटका
इससे पहले ट्रंप ने एक बार और जेफ बेजोस की कंपनी को ऐसा ही झटका दिया था। डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ महीने पहले कहा था कि ई-कॉमर्स कंपनी रिटेल इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचा रही है और अमेरिका में जॉब लॉस की वजह बन रही है। उन्होंने जेफ बेजोस की मीडिया कंपनी अमेजन वॉशिंगटन पोस्ट पर भी कई बार हमला करते हुए अपनी बात कही है।
अब तक नहीं की है कोई कानूनी कार्रवाई
बता दें कि ट्रंप ने ट्रेजरी सेक्रेटरी स्टीवन म्यूशिन ने बीते साल जुलाई में संकेत दिए थे कि सरकार अमेजन की टैक्स कलेक्शन पॉलिसी जल्द ही कोई फैसला ले सकती है। म्यूशिन ने इस साल फरवर में कहा था कि अमेरिका सरकार को इंटरनेट ई-कॉमर्स पर सेल्स टैक्स लगाने पर विचार करना चाहिए। फिलहाल, अभी तक जेफ बेजोस के खिलाफ कोई फैसला नहीं लिया गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications