गुरुवार को शुरुआती कारोबार में फिर से मंदी देखने को मिल रही है। आज जहां बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 200 अंक यानि 0.6 प्रतिशत गिरकर 32968.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 70 अंक यानि 0.6 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10113.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियां हैं टेक महिंद्रा, व्रिपो, कोल इंडिया, गेल और हीरो मोटोकॉर्प, ये 2.74 प्रतिशत से 2.25 फीसदी के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स में आज आइडिया सेलुलर, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, वेदांता और अडानी पोर्ट्स हैं। जो कि 5.83 फीसदी से 3.12 फीसदी तक गिरे हैं।
कमोडिटी की बात करें तो गोल्ड और सिल्वर दोनों के दाम गिरे हैं। वर्तमान में सोने के दाम में जहां 178 रुपए की गिरावट देखी जा रही है तो वहीं चांदी के दाम में 356 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।
सबसे ज्यादा बिकवाली मेटल, बैंकिंग, आईटी, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस पावर और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0.7 प्रतिशत गिरकर 24263.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications