यहां पर आपको इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सर्विसेज के बारे में बताएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे की आपको क्या-क्या सुविधाएं यहां पर मिल सकती हैं।
बैंक का काम अब आपके घर के नजदीक स्थित पोस्ट ऑफिस में भी होगा। 1 अप्रैल से भारतीय पोस्ट के द्वारा पेमेंट बैंक की स्थापना कर दी गई है। अन्य बैंकों की तरह आप यहां पर भी अपने पैसे जमा कर सकते हैं। यहां पर आपको अन्य बैंकों से ज्यादा कई फ्री सर्विसेज भी प्रदान की जाएंगी। आपको बता दें कि देश के 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक बन जाएंगे, जिसे कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के नाम से जाना जाएगा। तो आइए इस बैंक के बारे में थोड़ा विस्तार से आपको बताते हैं।
एटीएम के लिए नहीं देना होगा पैसा
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सबसे अच्छी बात है कि यहां पर एटीएम लेने के लिए ग्राहकों को किसी तरह कोई चार्ज नहीं देना होगा। इसी तरह मोबाइल अलर्ट के लिए भी बैंक कोई चार्ज नहीं लेगा, जबकि ज्यादातर बैंक 25 रुपए से लेकर 50 रुपए तक एसएमएस अलर्ट के लिए चार्ज लेते हैं। यहां पर आपको तिमाही बैंलेंस भी मेंटेन करने की कोई जरुरत नहीं होगी।
इन सेविंग अकाउंट की मिलेगी सुविधा
पोस्ट ऑफिस के इस बैंक में 3 तरह के बचत खाते होंगे, जिसमें रेगुलर सेविंग अकाउंट 'सफल', बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट (BSBDA) 'सुगम' और BSBDA स्मॉल सेविंग्स अकाउंट 'सरल' मुख्य रुप से हैं। इन सभी खातों के लिए वार्षिक ब्याज दर 5.5 प्रतिशत रहेगी, जो पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट के ब्याज से 1.5 प्रतिशत ज्यादा है। वर्तमान में पोस्ट ऑफिस 4 प्रतिशत ब्याज की पेशकश कर रहा है।
घर बैठे मिलेगी सर्विस
यहां पर आपको डोर-स्टेप बैंकिंग की सुविधा भी मिलेगी। जिसके अंतर्गत ग्राहक ऑन बोर्डिंग, कैश बेस्ड फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन, नॉन-कैश बेस्ड फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन आदि शामिल हैं। फिलहाल, इसके लिए कुछ चार्ज भी तय हैं। इन चार्जों से जुड़ी जानकारी आपको इंडिया पोस्ट पेमेंट की वेबसाइट https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/IPPBScheduleofCharges.pdf पर प्राप्त हो जाएगी।
कोई भी व्यक्ति खुलवा सकता है खाता
India Post Payment Bank की खास बात यह है कि पेमेंट बैंक में प्रत्येक खाताधारक से एक लाख रुपए तक की जमा राशि स्वीकार कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति या व्यावसायिक प्रतिष्ठान इसमें खाता खुलवा सकता है। पेमेंट बैंकों का संचालन सामान्य बैंकों के मुकाबले थोड़ा अलग ढ़ंग से होता है। यह केवल जमा एंव विदेशों से भेजी जाने वाली विदेशी मुद्रा स्वीकार कर सकते हैं। इसके अलावा इन्हें इंटरनेट बैंकिंग एवं अन्य विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने का अधिकार होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications