ई-कॉमर्स की दुनिया में अपनी जगह बनाने बनाने वाली दुनिया की 2 बड़ी कंपनियां अमेजन और फ्लिपकार्ट को तो आप जानते ही होंगे। तो अब फ्लिपकार्ट कंपनी को अमेजन खरीदने का ऑफर दे सकती है। आपको बता दें कि अभी फ्लिपकार्ट दुनिया के सबसे बड़े रिटेल चेन वॉलमार्ट से गठजोड़ की बातचीत कर रहा है। अमेजन और वॉलमार्ट दोनों ही अमेरिकी कंपनियां हैं जो भारत के ऑनलाइन रिटेल स्पेस में अपना दबदबा कायम करने की कोशिश कर रही हैं।

फिलहाल, अमेजन, फ्लिपकार्ट के बड़े हिस्से की खरीदारी की संभावना तलाशने के उद्देश्य से शुरुआती चर्चा कर रही है, लेकिन बिजनेस न्यूज पेपर मिंट के अनुसार फ्लिपकार्ट की डील वॉलमार्ट के साथ होने की संभावना है। तो वहीं यह भी मानना है कि अमेजन और फ्लिपकार्ट के बीच समझौते की संभावना बहुत कम है।
जैसा कि आप जानते हैं कि अमेजन और फ्लिपकार्ट का इंडियन ऑनलाइन मार्केट में दबदबा है। अगर अमेजन और फ्लिपकार्ट में डील हो जाती है तो यहां अमेजन का एकतरफ शासन होगा। हालांकि, इस बारे में अमेजन और फ्लिपकार्ट की ओर से कोई भी तर्क नहीं दिया गया है। तो वहीं फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट को लेकर भी कोई नोटिफिकेशन नहीं है।
रिर्पोट के अनुसार वॉलमार्ट की बातचीत फ्लिपकार्ट में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की चल रही है। ऐसा हुआ तो वॉलमार्ट की विदेश में अब तक की सबसे बड़ी डील होगी। इस डील से वॉलमार्ट को भारत के ई-कॉमर्स मार्केट में कदम रखने का मौका मिल जाएगा। अगर मॉर्गन स्टेनली की रिर्पोट को मानें तो भारतीय ई-कॉमर्स मार्केट अगले 10 सालों में करीब 200 अरब डॉलर का हो जाएगा। साथ ही अमेजन और फ्लिपकार्ट की डील में भारत में अमेजन के लिए चुनौती बढ़ जाएगी, जिससे यहां ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलिवरी के विस्तार के लिए 5 अरब डॉलर निवेश करने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications