भारतीय सेना और एचडीएफसी बैंक के बीच 3 अप्रैल, 2018 को रक्षा वेतन पैकेज विषय पर आधारित एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया गया। भारतीय सेना और एचडीएफसी के बीच 2011 में पहले सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए थे और 13 मार्च, 2015 में इस सहमति पत्र का नवीनीकरण किया गया था। वर्तमान सहमति पत्र सैन्य कर्मियों, पेंशन भोगियों और परिजनों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

हस्ताक्षर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य निदेशक (एमपी तथा पीएस) लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी ने की। कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक की सरकारी व्यापार और शाखा बैकिंग की प्रमुख स्मिता भगत तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
वर्तमान समय में वेतन पैकेज के संदर्भ में भारतीय सेना का 11 सरकारी व निजी क्षेत्र के बैंकों के साथ समझौता है। सैन्य कर्मियों, वेतन भोगियों तथा परिजनों की जरूरतों के उपयुक्तता तथा उपयोगिता के अनुसार सहमति पत्र का नवीनीकरण किया जाता है।
वर्तमान सहमति पत्र के अंतर्गत सैन्य कर्मियों को व्यक्तिगत दुर्घटना तथा स्थायी अपंगता होन पर 30 लाख रुपए का निशुल्क बीमा, आश्रित बच्चे की शिक्षा के लिए एक लाख रुपए प्रतिवर्ष की दर से चार वर्षों तक शिक्षा सहायता तथा निशुल्क आवेदन के साथ व्यक्तिगत ऋण व वाहन ऋण की सुविधा दी जाती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications