ग्लोबल मार्केट में तेजी के चलते भारतीय बाजार में भी आज रौनक नजर आ रही है। सेंसेक्स और निफ्टी 1.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल आज शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 363 अंक यानि 1.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 33,383 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 116 अंक यानि 1.2 प्रतिशत उछाल के साथ 10,245 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर भी आज खरीदारी का माहौल है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.3 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 50 इंडेक्स में 1.5 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। तो वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.4 प्रतिशत तक उछला है।
आज के टॉप गेनर्स हैं हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, वेदांता, यूपीएल और बजाज फाइनेंस। तो वहीं टॉप लूजर्स में आज भारती इंफ्राटेल, भारती एयरटेल और आइडिया सेलुलर हैं।
बैंकिंग, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। बैंक निफ्टी 1.2 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,400 के पार निकल गया है।
दिग्गज शेयरों में आज हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, वेदांता, यूपीएल, इंडिया बुल्स हाउसिंग, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स डीवीआर, अदानी पोर्ट्स और हीरो मोटो 3.5-1.9 प्रतिशत तक बढ़े हैं।


Click it and Unblock the Notifications