बुधवार को 352 अंको की बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में बड़ी तेजी देखी गई। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को 578 अंक उछलकर 33 हजार 597 अंक पर बंद हुए। वहीं निफ्टी में तेजी दर्ज की गई, निफ्टी 197 अंक उछलकर कर 10 हजार 325 अंको पर बंद हुआ।
RBI की मॉनिटरी पॉलिसी का असर
आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी का असर शेयर बाजार पर भी दिखा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 270.89 अंकों की तेजी के साथ 33,289.96 पर खुला और 577.73 अंकों या 1.75 प्रतिशत तेजी के साथ 33,596.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,637.46 के ऊपरी और 33,267.86 के निचले स्तर को छुआ।
मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी
बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 304.97 अंकों की तेजी के साथ 16,489.94 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 325.44 अंकों की गिरावट के साथ 17,775.19 पर बंद हुआ।
निफ्टी में भी दिखी तेजी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 100.05 अंकों की तेजी के साथ 10,228.45 पर खुला और 196.75 अंकों या 1.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,325.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,331.80 के ऊपरी और 10,227.45 के निचले स्तर को छुआ।
BSE के सभी सेक्टरों में दिखी तेजी
बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। बीएसई के सर्वाधिक तेजी वाले सेक्टरों में धातु 4.14 प्रतिशत, आधारभूत सामाग्री 3.18 प्रतिशत, बैंकिंग सेवाएं 2.78 प्रतिशत, रियलिटी 2.55 प्रतिशत और वित्त 2.39 प्रतिशत प्रमुख रहे।


Click it and Unblock the Notifications