पतंजलि के मालिक और योगगुरु बाबा रामदेव ने गुरुवार को घोषणा किया कि उनकी कंपनी अगले साल यानि कि 2019 तक कपड़ों के बाजार में उतर जाएगी।
बाबा रामदेव की आयुर्वेदिक कंपनी पतंजलि के मार्केट में आते ही एक ओर जहां एफएमसीजी कंपनियां हिल गई हैं तो वहीं अब दूसरी ओर कपड़ा इंडस्ट्री में पतंजलि टक्कर देने की तैयारी में जुट चकी है। पतंजलि के मालिक और योगगुरु बाबा रामदेव ने गुरुवार को घोषणा किया कि उनकी कंपनी अगले साल तक कपड़ों के बाजार में उतर जाएगी। एडवर्टाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित गोवा फेस्ट-2018 में रामदेव ने कहा है कि लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि हम अपनी कंपनी की जींस बाजार में कब ला रहे हैं? इसलिए हमने परिधान पेश करने का निर्णय किया है।

इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा है कि हम पारंपरिक परिधानों के साथ, बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के कपड़े अगले साल तक बाजार में उतार देंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि उनकी कंपनी पहले से ही सौंदर्य प्रसाधान और खाद्य उत्पादों के बाजार में है और जल्द ही वह र्स्पोट्स और योगा गारमेंट के क्षेत्र में भी प्रवेश करेगी।
इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा है कि पतंजलि आर्युवेद वित्तीय रुप से साल दर साल अच्छा कर रही है और आने वाले समय में टर्नओवर के मामले में देश की सबसे बड़ी कंपनी होगी। उन्होने कहा है कि उनकी कंपनी ने मोटी रकम लेने वाले प्रोफेशल्स को नहीं रखा है, बल्कि ऐसे लोगों को नौकरी दी है जो काम के प्रति समर्पित हैं।
पतंजलि के विज्ञापन के बारे में बात करते हुए रामदेव ने कहा कि वो विज्ञापन में बड़े चेहरों को शामिल नहीं करते हैं क्योंकि इससे पैसों की बचत हो जाती है। साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने खुद को कई विज्ञापनों से अलग कर लिया है और आने वाले समय में विज्ञापन नहीं करेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications