नए आईटीआर फॉर्म (सहज फॉर्म) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आयकर विभाग ने टैक्स रिटर्न फॉर्म को और आसान बनाते हुए कई पन्नों के फॉर्म को एक पन्ने में समेट दिया है।
आयकर विभाग के द्वारा 2018-19 के लिए नए आईटीआर फॉर्म का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आयकर विभाग ने टैक्स रिटर्न फॉर्म को और आसान बनाते हुए कई पन्नों के फॉर्म को एक पन्ने में समेट दिया है। अब इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म सिर्फ एक पन्ने का होगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने इस बात की जानकारी दी है। जिसके अनुसार अब सिर्फ 1 पेज का ही रिटर्न फॉर्म होगा। इसका नाम आईटीआर फॉर्म-1 सहज है।

इस फॉर्म को इनकम टैक्स विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस फॉर्म में कर्मियों को अपनी सैलरी का ब्रेकअप देना होगा। अगर आप कारोबारी हैं तो आपको जीएसटी नंबर और अपना टर्नओवर बताना होगा। 31 जुलाई तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख होती है। अगर आप 31 जुलाई तक ITR नहीं करते हैं तो तय तारीख के बाद से रिटर्न भरने पर आपको पेनाल्टी देनी होगी।
अगर आपकी आय सालाना 50 लाख रुपए से कम है तो आप सहज आईटीआर फॉर्म भर सकते हैं। इस फॉर्म में मकान से होने वाली आय का लेखा-जोखा भी आपको ही देना होगा। इसे ITR-1 फॉर्म भी कहते हैं।
सीबीडीटी के अनुसार कुछ श्रेणी के करदाताओं को छोड़कर सभी 7 आईटीआर इलेक्ट्रॉनिक तरीके से दाखिल करने होंगे। पिछले वित्त वर्ष में तीन करोड़ लोगों ने इसका इस्तेमाल किया था।
सीबीडीटी का कहना है कि व्यक्तिगत लोगों और हिंदू अविभाजित परिवारों के लिए, जिनकी आमदनी कारोबार या पेशे से अलग हटकर किसी अन्य मद से आती है, के लिए आइटीआर 2 का भी तर्कसंगत किया गया है। बयान में यह भी कहा गया है कि ऐसे व्यक्तिगत लोग या हिंदू अविभाजित परिवार जिनकी आमदनी का स्त्रोत कारोबार या कोई पेशा है, उन्हें या तो ITR-3 या ITR-4 फॉर्म भरना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

EPFO 3.0 withdrawal: अब PF निकालना हुआ आसान! UPI से सीधे निकलेगा पैसा, जानें कितना और कब निकाल सकते है?



Click it and Unblock the Notifications