गुरुवार को भले ही शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली, लेकिन कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन आज यानि की शुक्रवार को शेयर बाजार में काफी मंदी नजर आ रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सुस्त नजर आ रहे हैं। फिलहार शुरआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 24 अंक यानि 0.1 प्रतिशत गिरकर 33,573 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 10 अंक की गिरावट के साथ 10,315 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां बिकबाली ही नजी आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.1 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.1 प्रतिशत की मामूली बढ़त दिख रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 प्रतिशत बढ़ा है।
दिग्गज शेयरों में आज वेदांता, हिंडाल्को, इंफोसिस, टाटा मोटर्स डीवीआर, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, एसबीआई और एक्सिस बैंक 1.5-0.9 प्रतिशत तक गिरे हैं। फिलहाल दिग्गज शेयरों में अदानी पोर्ट्स, ल्यूपिन, बीपीसीएल, बजाज फिनसर्व, एचपीसीएल, ओनएनजीसी, डॉ रेड्डीज, आईटीसी और भारती एयरटेल 1.7-0.5 प्रतिशत तक बढ़े हैं।
तो वहीं मेटल, पीएसयू बैंक, ऑटो, आईटी, कैपिटल गुड्स, और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में बिकवाली दिख रही है। निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि फार्मा, रियल्टी और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications