अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार युद्ध को हवा देते हुए और 100 अरब डॉलर के चीनी उत्पादों पर ऊंचा शुल्क लगाने की संभावना तलाशने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। यह कदम अमेरिका में आने वाले 1,300 प्रकार के चीन निर्मित उत्पादों के अलावा होंगे जिन पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाया गया है।
दोनों तरफ से जारी है 'ट्रेड वॉर'
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) ने पहले तीन अप्रैल को चीन से आने वाले चुनिंदा उत्पादों पर 25 प्रतिशत की ऊुंची दर से शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद चीन ने बदले में अमेरिकी उत्पादों पर भी इसी तरह का शुल्क लगाने का निर्णय लिया था।ट्रंप ने कहा कि अतिरिक्त शुल्क का यह निर्णय चीन की जवाबी कार्रवाई के बदले में हैं।
क्या बोले ट्रंप
ट्रंप ने यहां एक बयान में कहा, 'चीन अपनी गलतियों को सुधारने के बजाए हमारे किसानों और उत्पादकों को नुकसान पहुंचाना चाहता है। चीन के अनुचित प्रत्युत्तर को देखते हुए मैंने यूएसटीआर से यह देखने को कहा है कि क्या धारा 301 के तहत 100 अरब डालर के अतिरिक्त आयात पर शुल्क लगाना संभव है और यदि हां तो उन उत्पादों की पहचान की जाए जिनपर ये शुल्क लगाए जा सकते हैं।'
चीन के अवैध व्यापार पर आपत्ति
उन्होंने चीन पर अमेरिका की बौद्धिक संपदा को गलत तरीके से हथियाने का काम लगातार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यूएसटीआर की जांच में चीन की कार्यप्रणाली को विस्तार से दर्ज किया गया है और उससे विश्वभर में चिंता है। ट्रंप ने कहा, चीन की अवैध व्यापार गतिविधियां, अमेरिका ने वर्षों इसे नजर अंदाज किया है। इससे हजारों अमेरिकी कारखाने बर्बाद हुए और लाखों लोग बेरोजगार हुए।
किसानों के हितों की रक्षा करेंगे ट्रंप
ट्रंप ने कृषि मंत्री को भी निर्देश दिया है कि वे अमेरिकी किसानों एवं कृषि हितों की सुरक्षा के लिए एक योजना पर अमल करें। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर ने ट्रंप के इस प्रस्ताव को चीन की हालिया धमकी का उचित प्रत्युत्तर करार दिया।
व्यापारियों के साथ बैठक
इस बीच ट्रंप ने अपने निर्णय का बचाव करते हुए पश्चिमी वर्जिनीया में कारोबारियों की एक गोलमेज बैठक में कहा कि इससे पहले किसी भी राष्ट्रपति ने चीन पर कार्रवाई का निर्णय नहीं लिया। उन्होंने कहा, कई सालों से किसी राष्ट्रपति ने आर्थिक तौर पर चीन का विरोध नहीं किया। हम यह करने जा रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications