पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष में पिछले एक दशक की सबसे तेज वृद्धि के आंकड़े को पार कर लेने के बावजूद 6% के लक्ष्य से कम रहने का अनुमान है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में पिछले वित्त वर्ष में 5.3% वृद्धि दर्ज की गई थी, केंद्रीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने शनिवार को यह बात कही।

बैंक का कहना है कि चालू वित्त वर्ष के शेष 3 महीनों में अर्थव्यवस्था के सामने जोखिम बना रहेगा, चालू खाते का घाटा बढ़ने का खतरा उसके सामने बना हुआ है। कच्चे तेल के महंगे आयात विदेशी कर्ज भुगतान की परिपक्वता अवधि नजदीक होने और विदेशों से कर्मचारियों द्वारा स्वदेश भेजी जाने वाली विदेशी मुद्रा में कमी आने से यह जोखिम बढ़ सकता है।
पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार बैंक ने दूसरी तिमाही की आर्थिक वृद्धि रिपोर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि गेहूं उत्पादन में कमी और गन्ने की पिराई देर से शुरू होने के कारण आर्थिक वृद्धि दर 6% के लक्ष्य से कम रह सकती है। एसबीपी ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की स्थिति पर वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पिछले साल की वृद्धि दर 5.3% को पार करते हुए मजबूत होती दिखाई दे रही है। वित्त वर्ष 2018 में जीडीपी वृद्धि 6% से कुछ कम रह सकती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि राजकोषीय घाटे से देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर सदा रहेगा, इस स्थिति के चलते आर्थिक प्रबंधकों को अंतरराष्ट्रीय उधार लेने में व्यस्त रहना पड़ सकता है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3 माह से भी कम समय के आयात बिल के बराबर रह गया है। केंद्रीय बैंक के अनुसार मुद्रास्फीति दर 4.5 से 5.5% के दायरे में रहती है जबकि लक्ष्य 6 प्रतिशत है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications