13 हजार 500 करोड़ रुपए के आरोपी भगोड़े कारोबारी नीवर मोदी के प्रत्यर्पण को लेकर कोशिशें तेज हो रही हैं। हाल ही में विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि नीरव मोदी हांगकांग में है। वहीं अब चीन की सरकार ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को लेकर एक राहत भरा बयान दिया है।

चीन की सरकार ने कहा है कि, उनकी सरकार हांगकांग से नीरव मोदी के प्रत्यपर्ण के फैसले में दखल नहीं देगी। चीन की सरकार ने कहा है कि हांगकांग की सरकार इस मामले में निर्णय लेने में पूरी तरह से स्वतंत्र है।
आपको बता दें कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने हांगकांग की सरकार से 23 मार्च को अपील की थी कि वह नीरव मोदी को गिरफ्तार करे। आपको बता दें हांगकांग चीन सरकार द्वारा प्रशासित क्षेत्र है। यहां कि सरकार 'एक देश दो व्यवस्था' के मॉडल पर काम करती है। चीन की सरकार राजनीतिक और आर्थिक मामलों में जरूर हस्तक्षेप करती है लेकिन इस तरह के मामले में निर्णय लेने के लिए हांगकांग पूरी तरह से स्वतंत्र है।
चीन के विदेश मंत्री गेंग शुआंग ने कहा कि, इस मामले पर चीन की सरकार हस्तक्षेप नहीं करेगी, हांगकांग की सरकार अपने नियम और कानून के आधार पर फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि, भारत सरकार की किसी उचित मांग पर हांगकांग नियमों के मुताबिक फैसला कर सकती है।
आपको बता दें कि रविवार को नीरव मोदी और मेहुल चौकसी दोनों के लिए सीबीआई की विशेष अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। इसके पहले मोदी और चोकसी के खिलाफ सीबीआई ने एक लुकआउट नोटिस जारी किया था। हालांकि मोदी अपने परिवार के साथ नोटिस जारी होने से पहले ही भारत छोड़ चुका था। अदालत से गैरजमानती वारंट जारी होने से दोनों आरोपियों के खिलाफ इंटरपोल से रेड कार्नर नोटिस जारी कराने का रास्ता भी खुल गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications