आधार कार्ड की जानकारी को पूरी तरह से सुरक्षित रखने के लिए अब एक और बदलाव किया गया है। यूआईडीएआई ने ई-आधार के लिए एक नया QR कोड शुरू किया है। इस QR कोड में अब आधार धारक की जनसांख्यिकीय जानकारी के साथ साथ-साथ फोटो भी होगी। आधार जारी करने वाले इस प्राधिकरण ने एक बयान में कहा है कि उसने ई-आधार पर मौजूदा QR कोड की जगह नया QR कोड शुरू किया है।

अब तक इस कोड में केवल आधार धारक से जुड़ी जानकारी होती थी। नए कोड में उसकी फोटो भी होगी। गौरतलब है कि QR कोड बारकोड लेबल का ही एक रूप है जिसमें छुपी सूचनाओं को मशीन पढ़ सकती हैं। ई-आधार, 12 अंकों की विशेष संख्या का इलेक्ट्रॉनिक संस्करण है जिसे यूआईडीएआई की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
प्राधिकरण का कहना है कि बैंक जैसे संस्थान अब आधार कार्ड का वेरीफिकेशन ऑफलाइन भी कर पाएंगे। यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण ने कहा, 'यह आधार कार्ड के तत्काल सत्यापन की सरल 'ऑफलाइन' प्रणाली है।
सूत्रों के अनुसार ऑफलाइन वेरीफिकेशन की इस सुविधा से एक और विकल्प उपलब्ध होगा और यह सुनिश्चित होगा कि धारक को आधार से जुड़ी किसी सेवा से वंचित नहीं किया जाए, लेकिन संबंधित व्यक्ति की प्रमाणिकता के लिए फोटो का लगे हाथ उसके चेहरे से मिलान करना होगा, साथ ही संबंधित एजेंसी अपने यहां लागू खास प्रमाणन योजना के जरिए भी उसका सत्यापन कर सकती है। यूआईडीएआई का ई-आधार QR कोर्ड रीडर सॉफ्टवेयर 27 मार्च 2018 से वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications