13 हजार 500 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े के बाद पंजाब नेशनल बैंक की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। अब पीएनबी के लिए एक और मुश्किल आ गई है। फिच ने पीएनबी की रेटिंग गिरा दी है। फिच ने पंजाब नेशनल बैंक की रेटिंग BB से घटाकर BB- कर दी है। इसके अलावा रेटिंग वाच को निगेटिव रखा गया है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, इस गिरावट से बैंक की अन्य रेटिंग अप्रभावित रहेंगी।

खबरों के मुताबिक रेटिंग में गिरावट इस बात का आकलन करता है कि 2018 के फरवरी में जिस वित्तीय गड़बड़ी का भंडाफोड़ हुआ था, उसके कारण बैंक की वित्तीय स्थिति, उसकी कमाई और मुख्य पूंजीकरण प्रभावित होगी।
रेटिंग में गिरावट बैंक के जोखिम नियंत्रण को दर्शाता है, जिसके बारे में फिच का मानना है कि, पहले जितना भरोसा था, उससे यह कमजोर हुआ है, क्योंकि धोखाधड़ी कई वर्षों से नजर नहीं आ रही थी और बड़े पैमाने पर 2.2 अरब डॉलर का घोटाला किया गया था। हालांकि बैंक ने कहा है कि वह अपने जोखिम नियंत्रण को मजबूत करने की योजना बना रहा है।
साल 2018 के फरवरी में घोटाले का भंडाफोड़ होते ही फिच ने चेतावनी दी थी कि वह पीएनबी की व्यवहार्यता रेटिंग घटा देगी। देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी में हीरा व्यापारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी ने 2.2 अरब डॉलर का घोटाला किया। दोनों आरोपी फिलहाल देश से फरार हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications