पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से देश की जनता परेशान है। वहीं इस मुद्दे पर विपक्ष भी सरकार के प्रति आक्रामक है। वहीं अब ऐसी खबरें मिल रही हैं जिसमें ये कहा जा रहा है कि, सरकार ने तेल कंपनियों से आग्रह किया है कि वह पेट्रोल-डीजल-गैस के दाम स्थिर रखें।

खबरों के मुताबिक सरकार ने तेल कंपनियों को अंतराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही क्रूड ऑयल की कीमतों से आगाह कराया है, साथ ही कंपनियों को नुकसान का कुछ हिस्सा वहन करने के लिए भी तैयार रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। हालांकि ऑयल कंपनियां इस बात से पूरी तरह से इंकार कर रही हैं कि सरकार की तरफ से उनके पास इस तरह के कोई दिशा-निर्देश आए हैं।
वहीं बुधवार को ही पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा फोरम के मंत्रियों बैठक दौरान तेल और गैस की कीमतो में संतुलन बनाए रखने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाइड्रोकार्बन बाजार से तेल और गैस की कीमतों को संतुलित रखने का आह्वान किया और कहा कि यह उत्पादकों और उपभोक्ताओं दोनों के हित में होगा। पीएम मोदी ने कहा कि ऊर्जा बाजार बड़े पैमाने पर बदलाव के दौर से गुजर रहा है और खपत की वृद्धि दर विकसित देशों से खिसक कर उभरते और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में जा रही है।
मोदी ने चीन, जापान और खाड़ी देशों से आए प्रतिनिधियों से आह्वान किया, 'आइए, हम जिम्मेदार मूल्य निर्धारण पर एक वैश्विक सहमति तैयार करें, जो उत्पादकों और उपभोक्ताओं दोनों के हित में हों।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications